New Toyota Fortuner Mild Hybrid हुई लॉन्च, अब पेट्रोल और डीजल की चिंता खत्म, नई फीचर्स 

New Toyota Fortuner Mild Hybrid: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने दक्षिण अफ्रीका में अपनी लोकप्रिय एसयूवी फॉर्च्यूनर को माइल्ड हाइब्रिड तकनीकी के साथ पेश किया है। टोयोटा फॉर्च्यूनर इस सेगमेंट में आने वाली एक बेहतरीन एसयूवी है, जो कि अपने दमदार पावर और लुक के लिए जानी जाती है।

इससे पहले भी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी Hilux को भी माइल्ड हाइब्रिड के रूप में प्रदर्शन किया है। नई जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर माइल्ड हाइब्रिड को अब बेहतर प्रदर्शन के साथ बेहतरीन माइलेज के साथ समान इंजन विकल्प मिलता है। हालांकि से अभी भारतीय बाजार में नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के बाजार में लॉन्च किया गया है। इसे कब तक भारतीय बाजार में लाया जाएगा इसके बारे में अभी कोई पूर्ण जानकारी सामने नहीं आई है। 

आगे नई जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर माइल्ड हाइब्रिड के बारे में जानकारी दी गई है। 

New Toyota Fortuner Mild Hybrid
New Toyota Fortuner Mild Hybrid

New Toyota Fortuner Mild Hybrid 

दक्षिण अफ्रीका में प्रस्तुत की गई फॉर्च्यूनर माइल्ड हाइब्रिड को 48 वोल्ट हाइब्रिड तकनीकी के साथ संचालित किया जा रहा है। इसमें 2.8 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो की 201 बीएचपी और 500 एनएम का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा भी इसे बिना हाइब्रिड संस्करण के लिए पेश किया गया है। बिना हाइब्रिड संस्करण में यह 12.66 kmpl का माइलेज देता है, वहीं पर हाइब्रिड संस्करण के साथ यह 13.15 kmpl के बेहतरीन माइलेज का दावा करती है। इसके साथी इसमें 2WD और 4wd दोनों विकल्पों को पेश किया गया है, जो कि खराब रास्ता पर बेहतरीन प्रदर्शन में आपकी मदद करता है। 

गियरबॉक्स विकल्प में से सिक्स स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कन्वर्टर के साथ संचालित किया जा रहा है। 

New Toyota Fortuner Mild Hybrid Features list 

New Toyota Fortuner Mild Hybrid
features

सुविधाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे कई बेहतरीन तकनीकी के साथ संचालित किया जाता है। जहां भारतीय बाजार में इसे केवल कुछ मामूली फीचर्स के साथ संचालित किया जाता है, वहीं पर दक्षिण अफ्रीका में इसे टोयोटा सेफ्टी सेंस (ADAS तकनीकी) के साथ 360 डिग्री कैमरा और नए मिश्र धातु के पहियों के साथ संचालित किया गया है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका यह वर्तमान संस्करण के ही तरह डैशबोर्ड लेआउट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ संचालित हैं। 

भारतीय बाजार में लॉन्च 

उम्मीद किया जा रहा है कि इसे बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च किए जाने के संभावना है। वर्तमान में भारतीय बाजार के अंदर टोयोटा फॉर्च्यूनर को दो इंजन विकल्पों के साथ संचालित किया जाता है– 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन और 2.8 लीटर डीजल इंजन के साथ। 

New Toyota Fortuner Mild Hybrid Price 

अगर इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाता है तो इसकी कीमत वर्तमान मॉडल की कीमत से प्रीमियम होने वाली है। वर्तमान टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत 38.80 लाख रुपए ऑन रोड लखनऊ के साथ शुरू होता है। ‌

Shivam Raj

मेरा नाम शिवम कुमार है, और ऑटोमोबाइल मेरा जुनून है! 2021 से, मैं इस क्षेत्र में लगातार काम कर रहा हूं। कारों और बाइक्स के दीवाने होने के नाते, मुझे वाहनों से जुड़ी खबरें पढ़ने और लिखने में बहुत मज़ा आता है। यही कारण है कि मैंने हिंदी भाषा में ऑटो समाचार देने का फैसला किया, ताकि सभी वाहन प्रेमियों तक नवीनतम जानकारी पहुंचाई जा सके।