Mahindra XUV 3XO ने किया टाटा की बोलती बंद, एडवांस सुरक्षा और फीचर्स से भरपूर 

Mahindra XUV 3XO Price in India: महिंद्रा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई जनरेशन महिंद्रा 3XO तो को लांच कर दिया है। महिंद्रा 3XO तो महिंद्रा xuv300 का ही फेसलिफ्ट संस्करण है, जिसे कि अब एक नए नाम के साथ लांच किया गया है। 

महिंद्रा xuv 3XO की कीमत भारतीय बाजार में 7.49 लाख रुपए से 15.49 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। इसके साथ ही महिंद्रा xuv3X0 इस सेगमेंट की पहली एसयूवी बन गई है, जिसमें की पैनोरमिक सनरूफ के साथ लेवल दो ADAS तकनीकी दिया गया है।अगर आप भी एक बेहतरीन सब कॉन्पैक्ट एसयूवी की तलाश कर रहे हैं, तो फिर महिंद्रा xuv3X0 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प होने वाला है, आगे इसके बारे में सारी जानकारी दी गई है। 

Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO Price in India 

महिंद्रा xuv3xo के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.49 लाख रुपए से 15.49 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए से 14.99 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। 

आप इसकी बुकिंग ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से या फिर अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर कर सकते हैं, इसके डिलीवरी 26 में 2024 से शुरू की जाने वाली है। 

Mahindra XUV 3XO Features  

Mahindra XUV 3XO
features

नई जनरेशन महिंद्रा xuv3X0 में 10.25 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्राइड ऑटो एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ बेहतरीन कनेक्ट कार तकनीकी की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ हवादार सीट, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल फीचर्स, 7 स्पीकर हरमन गार्डन साउंड सिस्टम और पीछे की यात्रियों के लिए AC इवेंट मिलता है। 

Mahindra XUV 3XO Safety 

वहीं सुरक्षा सुविधा में से लेवल 2 ADAS तकनीकी के अलावा 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। अन्य सुरक्षा सुविधा में इसे हिल हॉल एसिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और सभी पैसेंजर्स के लिए 3 प्वाइंट सीट बेल्ट रिमाइंडर और सभी पहियों में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। 

Mahindra XUV 3XO Engine 

बोनट के नीचे इसे संचालित करने के लिए तीन इंजन विकल्पों का प्रयोग किया जाता है। 

1.2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन जो की 112 बीएचपी और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है, यह इंजन विकल्प  सिक्स स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और सिक्स स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। 

1.2 लीटर TGDI इंजन जो की 130 बीएचपी और 250 एनएम का पावर जेनरेट करती है, यह इंजन सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सिक्स स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। 

1.5 लीटर डीजल इंजन जो की 117 बीएचपी और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है, और सिक्स स्पीड मैनुअल के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। 

Mahindra XUV 3XO Rivals 

महिंद्रा xuv3X0 का मुकाबला भारतीय बाजार में Tata Nexon, Hyundai Venue, Renault Kiger, Nissan Magnite, Maruti Fronx, Maruti Brezza के साथ होता है।