जबरदस्त स्पेसिफिकेशन के साथ जल्द लॉन्च होगा Mahindra XUV 700 EV , जानें डिटेल्स !

Mahindra XUV 700 EV : भारत देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra अपनी नई  XUV700 को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करेगी। भारत में महिंद्रा कंपनी की वाहन सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है।

कंपनी ने पिछले साल ब्रिटेन में कंपनी ने एक कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक SUV को अपने कॉन्सेप्ट अवतार (Mahindra XUV.e8) के रूप में पेश किया था। Mahindra की इलेक्ट्रिक एसयूवी ब्रांड का XUV700 नए इलेक्ट्रिक-ओनली सब-ब्रांड – XUV.e के तहत आएगी। इस कार में LED हेडलैंप और C शेप LED DRL दिए गए हैं।

Mahindra XUV 700 EV Look and Design

Mahindra XUV 700 EV के लुक और डिजाइन के विषय में चर्चा करें तो इस एसयूवी कॉन्सेप्ट में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, बंपर पर लगे हेडलैम्प्स, बम्पर में नीचे की ओर आने वाली पूरी-चौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार, एक तेज कंटूर्ड बोनट और एंगुलर स्टांस मिला है। बता दें की इस कार का पिछला हिस्सा इसके ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) से चलने वाले मॉडल जैसा दिखाई देता है। साथ ही इसके एक्सटीरियर में पुराने मॉडल के मुकाबले बहुत ही कुछ नया देखने को मिलेगा।

Mahindra XUV 700 SUV
Mahindra XUV 700 SUV

Mahindra XUV 700 EV Battery and Features

Mahindra XUV700 के SUV में आपको दमदार बैटरी के साथ बेहतर फीचर्स देखने को मिलेगा। कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि XUV700 इलेक्ट्रिक में 80kWh तक के बैटरी पैक दी जाएगी और यह AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ आएगी। इस कार का पावर 230बीएचपी से 350बीएचपी के बीच होगा। यह Mahindra XUV 700 SUV अपने एक्सटीरियर इलेक्ट्रिक उपकरणों को पावर देने के लिए व्हीकल-टू-लोड (V2L) फंक्शन के साथ आएगी।

Mahindra XUV700
Mahindra XUV700

इस एसयूवी में केबिन के अंदर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ फ्रंट ट्रंक (या फ्रंक) होगा। इसके डिस्प्ले पैनल में तीन 1920X720पी हाई रेजोल्यूशन 12.3 इंच डिस्प्ले और ऑग्मेंटेड नेविगेशन होगा और इसीके साथ एक HUD (एचयूडी) भी होगा। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है। इस SUV में 360 डिग्री कैमरा और 18 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।  सेफ्टी के लिए इस कार में 7 एयरबैग और वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलता है।

Mahindra XUV 700 EV Battery Charging and Range

बात करें Mahindra XUV700 SUV के Battery Charging and Range की तो Mahindra का यह मॉडल INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। जिसमें मानकीकृत सेल-टू-पैक टेक्नोलॉजी (ब्लेड और प्रिज्मीय सेल स्ट्रक्चर दोनों के लिए) के साथ एक सामान्य बैटरी पैक डिजाइन का इस्तेमाल करने का कंपनी ने दावा किया है। 

महिंद्रा की सभी इलेक्ट्रिक जो INGLO आर्किटेक्चर पर आधारित है वह एसयूवी की रेंज 60-80kWh होगी और यह 175kW के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी। यह फास्ट चार्जर बैटरी को 30 मिनट से कम समय में 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। कंपनी  का दावा है कि यह 80kWh बैटरी पैक WLTP साइकल के तहत लगभग 435 किमी से 450 किमी की रेंज पेश करेगा।

Mahindra XUV 700 EV SUV Dimension

Mahindra XUV700 SUV के जबरदस्त Dimension की बात करें तो इसकी लंबाई 4740mm, चौड़ाई 1900mm और ऊंचाई 1760mm है और इसका व्हीलबेस 2762mm है। इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन अपने पेट्रोल/डीजल मॉडल की तुलना में लंबा, चौड़ा और ज्यादा स्पेस वाला होगा।

ऐसे ही ढेर सारे जरुरी जानकारी लेने के लिए जुड़े रहें vahankhabar.com के साथ धन्यवाद !

Latest Posts :