मारुती ब्रेजा और टाटा नेक्सन को टक्कर देगा Mahindra XUV 3XO, एक आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ !

New Mahindra XUV 3XO Features : भारतीय बाजार में महिंद्रा ने अपनी नई XUV 3XO लांच कर दिया है। कंपनी ने इसे पेट्रोल डीजल सहित 3 अलग – अलग इंजन के साथ  इस XUV को 9 वैरिएंट में पेश किया है। 

इस धमाकेदार New Mahindra XUV 3XO में एक्सटीरियर-इंटीरियर और फीचर्स के मामले में भी काफी सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। यह पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर और काफी सारे सेफ्टी फीचर्स के साथ ही बेहतरीन लुक-डिजाइन और आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

New Mahindra XUV 3XO Price and Variant

New Mahindra XUV 3XO Features
New Mahindra XUV 3XO Features

Mahindra के XUV 3XO के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये तय की गई है। बात करें इसके वेरिएंट की तो महिंद्रा ने MX1, MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L वेरिएंट में पेश किया है।

New Mahindra XUV 3XO Engine and Transmission

महिंद्रा ने XUV 3XO के एंट्री लेवल वेरिएंट में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। यह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस है।  इसका मैनुअल वेरिएंट 18.89 किमी/लीटर है और ऑटोमेटिक वेरिएंट 17.96 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है। इस कार को नए नाम, नए डिजाइन और फीचर के साथ पेश किया गया है।

Engine OptionFuelPower Output
1.2 LiterPetrol109bhp/200Nm
1.2 Liter TurboPetrol129bhp/230Nm
1.5 LiterDiesel115bhp/300Nm
New Mahindra XUV 3XO Features

New Mahindra XUV 3XO Features and Seating Capacity

बात करें New Mahindra XUV 3XO Features की तो इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (110 पीएस / 200 एनएम), 1.2-लीटर टीजीडीआई टर्बो-पेट्रोल इंजन (130 पीएस / 250 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (117 पीएस / 300 एनएम) का ऑप्शन मिलता है। साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड भी दिया गया है। और दोनों टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक व डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड एएमटी की चॉइस भी रखी गई है। अगर इसकी Seating Capacity की बात करें तो यह कार 5 सीटर वाली है।

New Mahindra XUV 3XO Specification

इसकी स्पेसिफिकेशन से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी जा रही है –

SpecificationDetails
ModelNew Mahindra XUV 3XO
PriceRs. 7.49 Lakh
Fuel TypePetrol
Number of Cylinders3
Maximum Torque230nm@1500-3750rpm
Transmission TypeAutomatic
ARAI Mileage18.2 km/l
Engine Displacement1197 cc
Maximum Power128.73bhp@5000rpm
Seating Capacity5
Boot Space364 litres
Fuel Tank Capacity42 litres
New Mahindra XUV 3XO Features

New Mahindra XUV 3XO Colors, Interior and Exterior

महिंद्रा ने XUV 3XO के सात बाहरी कलर ऑप्शन रखे हैं जो सिट्रीन येलो, ड्यून डस्ट, नेबुला ब्लू, डीप फॉरेस्ट, स्टेल्थ ब्लैक और एवरेस्ट व्हाइट में उपलब्ध है। XUV 3XO के इंटीरियर में लैदर स्टीयरिंग व्हील, टैकोमीटर, गियर नॉब और फ्रंट आर्मरेस्ट पर लेदर ऐक्सेंट देखने में काफी जबरदस्त हैं। साथ एक्सटेरियर में शानदार एडजस्टेबल हेडलाइट्स दी गयी है।

New Mahindra XUV 3XO Rivals

Mahindra XUV 3XO का मुकाबला भारतीय मार्केट में मारुती ब्रेजा, टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 300, हुंडई क्रेटा और टाटा पंच के साथ होता है।